Posts Tagged ‘noida yamuna’

Yamuna River Front Development in Noida

Yamuna River Front to be developed in Noida city

अब यमुना के तीरे टहलने में आएगा मजा
5 Dec 2010, 0400 hrs IST
विनोद शर्मा ॥ नोएडा
पब्लिक की तरफ से पार्क के आस पास पर्यावरण बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ी गई लड़ाई का

असर सुखद होगा। नोएडा सिटी में यमुना का किनारा इतना खूबसूरत बनेगा कि पूरे 1376 किलोमीटर लंबे रूट पर शायद ही इस तरह की तस्वीर दिखाई दे। यहां कुल तीन लाख 30 हजार वर्ग मीटर के 75 पर्सेंट हिस्से में हरियाली होगी। इसके साथ ही 75 पर्सेंट में भी पचास पर्सेंट में घने वृक्ष होंगे। बाकी 25 पर्सेंट एरिया को लैंड स्केपिंग व ग्रीन घास के जरिए सुंदर बनाने का प्लान है। इन सबसे ज्यादा सुखद पहलू यह है कि यमुना को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी अब ज्यादा बढ़ गई है। इस प्लान में सीईसी की सिफारिशों को भी लागू करना जरूरी होगा। इसमें दिल्ली में यमुना में गिरने वाले सभी नालों को बंद कर वहां ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर देने का काम तेजी से करना होगा। यह सब वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ओखला बर्ड सेंचुरी के लिए करना होगा। फिलहाल यमुना में पानी का प्रदूषण इतना ज्यादा है कि पक्षी विहार आने से विदेशी भी कतराते रहते हैं और जो आते हैं वे नाक पर रूमाल रख कर निकलते हैं।

Continue reading